Top SEO Interview Questions Answers in Hindi
by Digital Paras
नमस्कार दोस्तों, आज हम इस आर्टिकल में Top SEO Interview Questions and Answers के बारे में चर्चा करेंगे। मैं खुद एक Digital Marketer हूँ और पिछले पाँच सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। जब भी मैं इंटरव्यू देने जाता हूँ, तो ज्यादातर जगहों पर मुझसे यही सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए अगर आप SEO इंटरव्यू क्रैक करना चाहते हैं तो यह प्रश्न–उत्तर आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।
अगर आप सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) के जरिए अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी होगा। इसमें हमने ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर शामिल किए हैं जो इंटरव्यू के दौरान अक्सर पूछे जाते हैं। इन्हें पढ़ने के बाद आपको SEO की अच्छी समझ मिलेगी और इंटरव्यू की तैयारी आसान हो जाएगी।
आज के डिजिटल जमाने में अगर आप अपना बिज़नेस ऑनलाइन बढ़ाना चाहते हैं तो SEO को समझना बेहद जरूरी है। SEO की सही जानकारी से आप अपनी वेबसाइट को जल्दी ग्रो कर सकते हैं। इस पोस्ट में दिए गए सवाल-जवाब पढ़कर आप न सिर्फ SEO का बेसिक समझ पाएंगे बल्कि अपनी साइट को बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज़ भी कर पाएंगे।
Top SEO Interview Questions Answers in Hindi
Q1. SEO क्या है?
Ans: SEO यानी सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन एक तकनीक है, जिसकी मदद से किसी वेबसाइट या ब्लॉग को सर्च इंजन रिजल्ट पेज (SERP) पर ऊँची रैंक दिलाई जाती है। इसके जरिए व्यवसाय को ऑफलाइन से ऑनलाइन बढ़ाने में मदद मिलती है।
Q2. SEO की फुल फॉर्म क्या है?
Ans: SEO का पूरा नाम Search Engine Optimization है।
Q3. SEO कितने प्रकार का होता है?
Ans: SEO मुख्य रूप से 4 प्रकार का होता है:
- On-Page SEO
- Off-Page SEO
- Technical SEO
- Local SEO
Q4. On-Page SEO क्या है?
Ans: जब हम अपनी वेबसाइट या ब्लॉग के अंदर कंटेंट और कोडिंग को इस तरह से ऑप्टिमाइज करते हैं कि वह सर्च इंजन में बेहतर रैंक करे, इसे On-Page SEO कहा जाता है।
Q5. Off-Page SEO क्या है?
Ans: वेबसाइट का प्रमोशन दूसरी वेबसाइट्स या प्लेटफॉर्म पर करने की प्रक्रिया को Off-Page SEO कहते हैं। इसमें Backlinks बनाना, सोशल मीडिया प्रमोशन, गेस्ट पोस्टिंग आदि शामिल हैं।
Q6. Technical SEO क्या है?
Ans: वेबसाइट को गूगल की गाइडलाइन के अनुसार तकनीकी रूप से तैयार करना Technical SEO कहलाता है। जैसे: साइट की स्पीड, मोबाइल फ्रेंडली होना, SSL सर्टिफिकेट आदि।
Q7. Local SEO क्या है?
Ans: Local SEO का मतलब है किसी खास शहर या लोकेशन को टारगेट करके कीवर्ड्स को गूगल में रैंक कराना। यह लोकल बिजनेस को प्रमोट करने के लिए बहुत उपयोगी होता है।
Q8. SEO Techniques कितनी होती हैं?
Ans: SEO तकनीक दो प्रकार की होती हैं:
- White Hat SEO
- Black Hat SEO
Q9. White Hat SEO क्या है?
Ans: गूगल की गाइडलाइन के अनुसार किए गए SEO कार्य को White Hat SEO कहा जाता है।
Q10. Black Hat SEO क्या है?
Ans: गूगल की गाइडलाइन को न मानकर की गई SEO प्रक्रिया को Black Hat SEO कहते हैं। यह जल्दी रिजल्ट देता है लेकिन वेबसाइट को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
Q11. Backlink क्या होता है?
Ans: जब किसी वेबसाइट का लिंक दूसरी साइट पर पब्लिश किया जाता है, तो उसे Backlink कहते हैं। यह साइट की रैंक बढ़ाने में मदद करता है।
Q12. Internal Linking क्या है?
Ans: जब किसी वेबसाइट की एक पोस्ट को उसी वेबसाइट की दूसरी पोस्ट से लिंक किया जाता है तो इसे Internal Linking कहते हैं।
Q13. External Linking क्या है?
Ans: जब हम अपनी वेबसाइट में किसी दूसरी साइट का लिंक जोड़ते हैं या कोई दूसरी साइट हमारे लिंक को जोड़ती है, तो इसे External Linking कहा जाता है।
Q14. Organic Traffic क्या है?
Ans: सर्च इंजन से सीधे वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर्स को Organic Traffic कहते हैं।
Q15. Nofollow Link क्या है?
Ans: जिन लिंक को सर्च इंजन के बॉट्स फॉलो नहीं करते, उन्हें Nofollow Links कहते हैं।
Q16. Dofollow Link क्या है?
Ans: जिन लिंक को सर्च इंजन इंडेक्स और फॉलो करता है, उन्हें Dofollow Links कहा जाता है।
Q17. SERP क्या है?
Ans: SERP यानी Search Engine Result Page, जहां किसी भी क्वेरी को सर्च करने पर रिजल्ट्स दिखाई देते हैं।
Q18. Meta Title कितने कैरेक्टर का होना चाहिए?
Ans: 50 से 60 कैरेक्टर का।
Q19. Meta Description कितने कैरेक्टर का होना चाहिए?
Ans: 150 से 160 कैरेक्टर का।
Q20. SEO में Keywords का क्या महत्व है?
Ans: Keywords वे शब्द होते हैं जिन्हें यूज़र सर्च इंजन में टाइप करता है। यही शब्द किसी प्रोडक्ट या कंटेंट को सही ऑडियंस तक पहुंचाने में मदद करते हैं।
Q21. Keyword Research कैसे करें?
Ans: Keyword Research के लिए Google Keyword Planner, Ahrefs, Semrush जैसे टूल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Q22. Short Tail और Long Tail Keywords क्या हैं?
Ans: 3 शब्दों से छोटे Keywords को Short Tail और 3 या उससे अधिक शब्दों वाले Keywords को Long Tail Keywords कहते हैं।
Q23. Keyword Stuffing क्या है?
Ans: जब किसी पोस्ट में एक ही कीवर्ड को जरूरत से ज्यादा बार इस्तेमाल किया जाता है, तो इसे Keyword Stuffing कहते हैं।
Q24. LSI Keywords क्या हैं?
Ans: LSI यानी Latent Semantic Indexing, ये वे कीवर्ड्स हैं जो आपके मुख्य कीवर्ड से जुड़े हुए होते हैं।
Q25. Keyword Density क्या होती है?
Ans: किसी आर्टिकल में कीवर्ड कितनी बार यूज़ हुआ है, उसे प्रतिशत में Keyword Density कहा जाता है।
Q26. SEO Optimize करने के तरीके
- वेबसाइट की स्पीड तेज होनी चाहिए
- SSL/HTTPS इस्तेमाल करें
- क्वालिटी कंटेंट लिखें
- सही कीवर्ड्स शामिल करें
- हाई क्वालिटी बैकलिंक्स बनाएं
- वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली हो
- On-Page SEO सही तरीके से करें
Q27. ALT Attribute क्या है?
Ans: ALT Tag इमेज का टेक्स्ट डिस्क्रिप्शन होता है। इसमें कीवर्ड डालने से इमेज भी SERP में रैंक कर सकती है।
Q28. Meta Tag क्या है?
Ans: Meta Tags HTML के ऐसे टैग्स हैं जो सर्च इंजन को वेब पेज के बारे में जानकारी देते हैं। इसके प्रकार हैं – Meta Title, Meta Description, Meta Keywords और Robots Meta Tag।
Q29. Sitemap क्या है?
Ans: Sitemap एक XML फाइल होती है जिसमें वेबसाइट के सभी URLs की लिस्ट होती है। यह सर्च इंजन बॉट्स को वेबसाइट के पेजेज को crawl और index करने में मदद करती है। Sitemap होने से Google और अन्य सर्च इंजन समय-समय पर आपकी साइट को आसानी से स्कैन कर पाते हैं।
Q30. Robots.txt फाइल क्या होती है?
Ans: Robots.txt एक text फाइल होती है, जिसकी मदद से हम सर्च इंजन को बताते हैं कि वेबसाइट के कौन से पेज crawl करने हैं और किन्हें ignore करना है।
Q31. Google Bot क्या है?
Ans: Googlebot गूगल द्वारा बनाया गया एक प्रोग्राम है, जो इंटरनेट पर मौजूद वेबसाइट्स से जानकारी इकट्ठा करता है। यह बॉट पेजेज को crawl और index करके उन्हें सर्च रिजल्ट्स में दिखाने का काम करता है।
Q32. Bing Bot क्या है?
Ans: Bingbot, Microsoft के Bing सर्च इंजन का वेब क्रॉलर है। इसका काम भी वेबसाइट्स को crawl और index करना है, ताकि वे Bing के सर्च रिजल्ट्स में दिखाई दें।
Q33. Domain Authority (DA) क्या है?
Ans: Domain Authority किसी वेबसाइट की ऑनलाइन प्रतिष्ठा (Reputation) को दर्शाता है। यह बताता है कि सर्च इंजन की नजर में किसी वेबसाइट की value कितनी है। DA जितना ज्यादा होगा, वेबसाइट के SERP में ऊँचा रैंक करने की संभावना उतनी अधिक होगी।
Q34. Anchor Text क्या होता है?
Ans: Anchor Text एक क्लिक करने योग्य शब्द या वाक्यांश होता है, जिस पर लिंक लगाया जाता है। यूज़र जब इस पर क्लिक करता है, तो वह उस पेज पर पहुंच जाता है जिसका लिंक इसमें जोड़ा गया है।
Q35. Google Panda और Penguin Updates क्या हैं?
Ans: ये गूगल के एल्गोरिथम अपडेट्स हैं जो स्पैम और खराब क्वालिटी की वेबसाइट्स को दंडित करते हैं।
- Panda: कमज़ोर या low quality content वाली साइट्स की रैंकिंग घटा देता है।
- Penguin: spammy और खराब बैकलिंक्स बनाने वाली साइट्स को penalize करता है।
Q36. वेबसाइट का ट्रैफिक कैसे चेक करें?
Ans: वेबसाइट का ट्रैफिक ट्रैक करने के लिए Google Analytics का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें अकाउंट बनाकर और वेबसाइट को लिंक करने के बाद विज़िटर्स, उनके सोर्स और बिहेवियर को देखा जा सकता है।
Q37. Crawling क्या है?
Ans: Crawling वह प्रक्रिया है जिसमें सर्च इंजन के बॉट्स वेबसाइट पर जाकर उसके कंटेंट को पढ़ते हैं।
Q38. Indexing क्या है?
Ans: Indexing में सर्च इंजन बॉट्स वेबसाइट से पढ़ी गई जानकारी को अपने डेटाबेस में सेव करते हैं, ताकि वह सर्च रिजल्ट्स में दिखाई दे सके।
Q39. 301 Redirect क्या है?
Ans: 301 Redirect एक स्थायी (Permanent) redirection है। जब किसी पेज को किसी अन्य URL पर भेजना होता है तो 301 redirect का इस्तेमाल किया जाता है। यह सर्च इंजन को बताता है कि पुराना पेज अब नए पते पर शिफ्ट हो गया है।
Q40. AMP क्या है और इसके फायदे क्या हैं?
Ans: AMP (Accelerated Mobile Pages) एक ओपन-सोर्स फ्रेमवर्क है, जो वेबसाइट पेजों को मोबाइल में बहुत तेजी से लोड करने के लिए बनाया गया है। AMP इस्तेमाल करने से मोबाइल यूजर्स को बेहतरीन अनुभव मिलता है और साइट की स्पीड बढ़ती है।
Q41. HTTP और HTTPS में क्या फर्क है?
Ans:
- HTTP (Hypertext Transfer Protocol): ब्राउज़र और सर्वर के बीच डेटा ट्रांसफर करता है।
- HTTPS (Hypertext Transfer Protocol Secure): यह HTTP का सुरक्षित संस्करण है, जो SSL/TLS एन्क्रिप्शन के साथ डेटा सुरक्षित रूप से ट्रांसफर करता है।
Q42. WWW क्या है?
Ans: WWW का फुल फॉर्म World Wide Web है। यह इंटरनेट पर वेबसाइट्स का एक विशाल नेटवर्क है, जहां ब्राउज़र के माध्यम से यूज़र आसानी से साइट्स तक पहुँच सकते हैं।
Q43. Google Search Console क्या है?
Ans: Search Console गूगल का एक फ्री टूल है, जिसे पहले Webmaster Tool कहा जाता था। इसके जरिए वेबसाइट की परफॉर्मेंस, इंडेक्सिंग स्टेटस और errors को ट्रैक और सुधार सकते हैं।
Q44. CTR क्या है?
Ans: CTR का मतलब Click Through Rate है। यह बताता है कि किसी लिंक को कितने लोगों ने देखा और उनमें से कितने लोगों ने उस पर क्लिक किया।
Formula: CTR = (Total Clicks / Total Impressions) × 100
Q45. Bounce Rate क्या है?
Ans: Bounce Rate वह प्रतिशत है, जिसमें यूज़र वेबसाइट पर आते हैं लेकिन केवल एक ही पेज देखकर बिना किसी और इंटरैक्शन के बाहर निकल जाते हैं।
Q46. Exit Rate क्या है?
Ans: Exit Rate दर्शाता है कि वेबसाइट पर आए विज़िटर ने किस पेज से साइट छोड़ने का निर्णय लिया। यह बताता है कि कौन से पेज से सबसे ज्यादा यूज़र्स exit कर रहे हैं।
Q47. Organic, Paid और Referral Traffic में अंतर
- Organic Traffic: सर्च इंजन से बिना विज्ञापन के आने वाला ट्रैफिक।
- Referral Traffic: किसी दूसरी वेबसाइट से आने वाला ट्रैफिक।
- Paid Traffic: विज्ञापन और पेड कैंपेन से आने वाला ट्रैफिक।
Q48. Referral Traffic क्या है?
Ans: जब विज़िटर किसी थर्ड-पार्टी वेबसाइट से आपकी वेबसाइट पर आता है तो उसे Referral Traffic कहा जाता है।
Q49. Social Traffic क्या है?
Ans: जब कोई यूज़र Facebook, Instagram, LinkedIn जैसी सोशल मीडिया साइट्स से वेबसाइट पर विजिट करता है तो वह Social Traffic कहलाता है।
Q50. Google Featured Snippet क्या है?
Ans: Featured Snippet वह जानकारी होती है जिसे गूगल सीधे SERP में हाइलाइट करके दिखाता है। इसमें वेबसाइट का कोई विशेष हिस्सा यूज़र की क्वेरी का सबसे सटीक उत्तर देने के लिए चुना जाता है।
निष्कर्ष
दोस्तों, हमें उम्मीद है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको SEO से जुड़ी ज़रूरी और उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई होगी। यदि यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हुआ है, तो इसे अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ ज़रूर साझा करें। इसी तरह की और जानकारीपूर्ण पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। यदि आप किसी खास विषय पर आर्टिकल चाहते हैं, तो हमें कमेंट सेक्शन में बताइए, हम उस टॉपिक पर अवश्य लेख प्रकाशित करेंगे। हमारे आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद!

[…] Top SEO Interview Questions Answers in Hindi […]